भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) में India C की अगुवाई कर रहे हैं और अनंतपुर में खेले जा रहे टूर्नामेंट के दूसरे मैच में उनके लिए फैंस की दीवानगी देखने को मिली है।

Advertisement

दरअसल, India C और India D के बीच रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम (Rural Development Trust Stadium) में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान एक नन्हा फैन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सीधा मैदान में घुस आया और फिर उस नन्हें फैन ने ऋतुराज गायकवाड़ के करीब पहुंचकर उनके पैर छूए। आपको बता दें कि ये पहली घटना नहीं है जब किसी फैंस ने गायकवाड़ के पैर छूकर उनके लिए प्यार दिखाया हो। हाल ही में जब ऋतुराज MPL 2024 में खेल रहे थे तब भी ऐसा ही देखने को मिला था।

Advertisement

गौरतलब है कि बीते समय में गायकवाड़ ने घरेलू टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगाकर काफी नाम कमाया है। आईपीएल में वो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और वो अब CSK की कप्तानी भी कर रहे हैं। यही वजह है अब उनके चाहने वालों में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ये भी जान लीजिए कि ऋतुराज भारतीय टीम के लिए अब तक 6 वनडे और 23 टी20 मैच खेल चुके हैं।

आपको बता दें कि आगामी समय में टीम इंडिया को कई सारे टेस्ट मैच खेलने हैं जो कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होंगे। यही वजह है भारतीय खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी में खेलने को कहा गया है। इस टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा ऋषभ पंत, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे कई बड़े खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार