22 नवंबर। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू हुए पहले दिन-रात के टेस्ट मैच से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ ईडन बेल बजाकर मैच के आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की।
Advertisement
मैच आधिकारिक तौर पर दोपहर एक बजे शुरू हुआ। इससे पहले, दोनों देशों का राष्ट्रगान बजा और दर्शकों ने पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया।
Advertisement
इसके बाद जब चायकाल के समय खेल रूका तो भारत के पूर्व कप्तानों ने मिलकर ईडन गॉर्डन के मैदान का चक्कर लगाया।
जिसमें सचिन तेंदुलकर , राहुल द्रविड़ और कपिल देव जैसे दिग्गज भी दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए देखे जा रहे थे।