चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज आईपीएल-13 में शनिवार के मैच के बाद क्रमश: औरेंज और पर्पल कैप अपने नाम करने में सफल रहे हैं। शनिवार को दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

औरेंज कैप ( IPL 2020 Orange Cap) लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती है और पर्पल कैप (IPL 2020 Purple Cap) सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दी जाती है।

Advertisement

डु प्लेसिस ने अभी तक तीन मैचों में 173 रन बनाए हैं और वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके बाद किंग्स

इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल हैं जिनके नाम 153 रन हैं। तीसरे स्थान पर मयंक अग्रवाल हैं जिनके नाम 115 रन हैं।
गेंदबाजी में रबाडा पहले स्थान पर हैं। रबाडा ने पांच मैचों में दो विकेट लिए। दूसरे स्थान पर सैम कुरैन हैं जिनके नाम तीन मैचौं में पांच विकेट हैं। पंजाब के मोहम्मद शमी दो मैचों में चार विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

टीम की जहां तक बात है तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स चार पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। दिल्ली ने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल की। उसके बाद पंजाब, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स हैं।

वहीं कोलकाता की टीम इस जीत के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। मैच से पहले वह आठवें नंबर पर थी। वहीं हैदराबाद की टीम एक स्थान के नुकसान के साथ टूल में सबसे नीचे पहुंच गई है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार