किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप बरकरार है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के पास पर्पल कैप पहुंच गई है। राहुल ने चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस से ऑरेंज कैप ली थी जबकि रबाडा ने किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से पर्पल कैप ली है। शमी से पहले रबाडा के पास ही पर्पल कैप थी।

Advertisement

राहुल के पास पहले से ही ऑरेंज कैप मौजूद है जबकि रबाडा को मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के बाद पर्पल कैप हासिल हुई है।

Advertisement

ऑरेंज कैप लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाती है जबकि पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को।

राहुल लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके तीन मैचों में 222 रन हो गए हैं। उनके पीछे उनकी ही टीम के मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतक जमाया। मयंक राहुल से सिर्फ एक रन पीछे हैं। तीसरे नंबर पर डु प्लेसिस हैं जिनके नाम तीन मैचों में 173 रन हैं।

गेंदबाजों में रबाडा तीन मैचों में सात विकेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे स्थान पर शमी हैं जिनके नाम तीन मैचों में सात विकेट हैं, लेकिन उनका औसत कम है। चेन्नई के सैम कुरैन तीन मैचों में पांच विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

टीम पॉइ्टस टेबल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद के खिलाफ हारने के बाद दूसरे नंबर पर खिसक गई है। राजस्थान रॉयल्स दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर तीसरे नंबर पर है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार