आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद फैंस का ध्यान अब टी-20 वर्ल्ड कप पर शिफ्ट हो गया है और टीम इंडिया भी अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड की तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुटी हुई है। इसी बीच मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्कवॉड चुना जिसके बाद फैंस उनके दुश्मन बन बैठे।

Advertisement

दरअसल, आकाश चोपड़ा ने इस स्कवॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली का चयन नहीं किया जिसके बाद फैंस का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुनी। अपनी टीम से भारतीय क्रिकेट के दो स्तंभों को हटाने के अलावा, चोपड़ा ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी नहीं चुना।

Advertisement

आकाश की इस टीम पर फैंस काफी भड़के हुए दिखे और एक नाराज फैन ने तो कमेंट करते हुए ये तक कह दिया कि उनकी ये टीम टी-20 वर्ल्ड कप के पहले दौर में ही बाहर हो जाएगी। वहीं, एक फैन ने आकाश पर तंज कसते हुए कहा कि आकाश और उनका दिमाग बिल्कुल उनकी बैटिंग जैसा हो गया है।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से उनको ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार