Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पंजाब किंग्स अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी, जिसके लिए टिकटों की ब्रिकी 20 मार्च से शुरू होगी। इस मुकाबले के लिए टिकट 20 मार्च को शाम 6 बजे से डिस्ट्रिक्ट ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Advertisement

आम स्टैंड के टिकटों की कीमत 1,500 रुपए से शुरू होगी, जबकि हॉस्पिटैलिटी टिकटों की कीमत 7,500 रुपए से शुरू होगी। इस मुकाबले के लिए टिकट ऑफलाइन भी खरीदे जा सकेंगे। बॉक्स ऑफिस 23 मार्च को न्यू चंडीगढ़ स्थित नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम (गेट 2 और गेट 2ए) और पी4 पार्किंग बॉक्स ऑफिस (सिर्फ मैच के दिनों में ऑनलाइन टिकटों को लेने के लिए, ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए नहीं) खुलेंगे।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बीते हफ्ते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी किया था, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेला जाएगा। यह सीजन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा।

आईपीएल 2026 के पहले फेज में कुल 20 मैच 10 वेन्यू (बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद) पर खेले जाने हैं। पहले फेज के दौरान टूर्नामेंट में चार डबल-हेडर होंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे।

पंजाब किंग्स को अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश है। यह टीम पिछले सीजन फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी, जहां उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

आईपीएल 2026 के पहले फेज में पंजाब किंग्स के मुकाबले:

Advertisement

31 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (शाम 7:30, मुल्लानपुर)

3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (शाम 7:30, चेन्नई)

31 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (शाम 7:30, मुल्लानपुर)

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

11 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (दोपहर 3:30, मुल्लानपुर)

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार