India vs New Zealand 1st Test Records: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी मेजबान टीम से 209 रन पीछे है।
यशस्वी जायसवाल ने 89 गेंदों में 16 चौकों की बदौलत 85 रन बनाए, वहीं राहुल ने 116 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने हेनरी निकल्स (नाबाद 175 रन) और ग्लेन फिलिप्स (118 रन) के शतकों के दम पर पहली पारी में 368 रन बनाए।
टूटा गौतम गंभीर का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल बतौर भारतीय ओपनर SENA देशों में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में गौतम गंभीर को पछाड़कर पांचवें नंबर पर आ गए हैं। अपना आठवां पचास प्लस स्कोर बनाकर गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा है।
राहुल का कमाल
केएल राहुल बतौर एशियाई ओपनर SENA देशों में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़िओं की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 13वां पचास प्लस स्कोर बनाकर उन्होंने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को पीछे छोड़ा है।
इसके अलावा राहुल पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों में पचास या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
32 साल बाद हुआ ऐसा
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर 27.5 ओवर में 130 रनों की साझेदारी की। 32 साल बाद ऐसा हुआ है जब न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर भारतीय ओपनर ने 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। इससे पहले 1994 में नयन मोंगिया और नवजोत सिद्धू ने ऐसा किया था।
फिलिप्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
Also Read: LIVE Cricket Score
फिलिप्स दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा ने किया था, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट, वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ा है।