KL Rahul Video: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाज़ी की और 116 गेंदों पर 5 चौके लगाकर नाबाद 52 रन बनाए। गौरतलब है कि उन्हें किस्मत का भी पूरा साथ मिला और एक बार तो वो LBW आउट होने से बाल-बाल बचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा भारतीय पारी के 7वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी चौथी गेंद एक इनस्विंग फेंकी और केएल राहुल को चकमा दिया। ये बॉल सीधा बल्लेबाज़ के पैड से टकराई थी। यहां पर ही केएल का किस्मत मिला और अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया।
ध्यान दें कि मैट हेनरी DRS लेना चाहता थे। उन्हें भरोसा था कि केएल राहुल आउट हैं। उन्होंने DRS के लिए अपने साथी खिलाड़ियों से बातचीत भी की। हालांकि वो सभी को भरोसा दिलाने में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड ने DRS नहीं लिया।
इसके बाद जब घटना का रिप्ले बिग स्क्रीन में देखा गया तो ये साफ नज़ारा आया कि केएल राहुल LBW आउट थे। ये देखकर मैट हेनरी बेहद निराज हुए। न्यूजीलैंड DRS लेती तो केएल राहुल को 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ता। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड 368 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई। कीवी टीम के लिए हेनरी निकोल्स (335 गेंदों पर नाबाद 175 रन) और ग्लेन फिलिप्स (216 गेंदों पर 118 रन) ने शतक लगाया। इसके जवाब में भारत के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। यशस्वी 89 गेंदों पर 85 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ केएल राहुल ने दिन की आखिरी गेंद तक बैटिंग की और 116 गेंदों पर 52 रन जोड़े। केएल के साथ दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल (35 गेंदों पर 16 रन) खड़े हैं।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।