पिछले कुछ समय से केएल राहुल आलोचकों के निशाने पर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैच खत्म होते-होते उन्होंने अपने आलोचकों को और मौके दे दिए हैं। केएल राहुल नागपुर टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद दिल्ली टेस्ट की दोनों पारियों में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे और उनका फ्लॉप शो देखकर भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने सरेआम उन पर अपनी भड़ास निकाल दी।

Advertisement

वेंकटेश पिछले काफी समय से राहुल के खराब फॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते दिखे हैं और इस बार उन्होने टीम मैनेजमेंट पर भी अपनी भड़ास निकाली और कहा कि राहुल को इतने मौके देना बिल्कुल समझ से परे है। वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करके अपने दिल की बात रखी लेकिन इसी बीच आकाश चोपड़ा केएल राहुल के बचाव में कूद गए और फिर वेंकटेश और आकाश के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।

Advertisement

वेंकटेश प्रसाद के ट्वीट्स को देखकर आकाश पहले ही कह चुके थे कि उनके ये ट्वीट आग में घी डालने का काम कर रहे हैं और अब उन्होंने एक बार फिर वेंकटेश के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि, “वेंकी भाई, टेस्ट मैच चल रहा है। कम से कम दोनों पारियों के खत्म होने का इंतजार करें तो कैसा रहेगा? हम सभी एक ही टीम यानी टीम इंडिया में हैं। आपको अपने विचारों को वापस लेने के लिए नहीं कह रहा हूं लेकिन समय थोड़ा बेहतर हो सकता है। आखिरकार, हमारा खेल टाइमिंग के बारे में ही तो है।"

इसके बाद वेंकटेश प्रसाद आकाश चोपड़ा को जवाब देने से भी पीछे नहीं हटे और कहा, "ईमानदारी से कहूं तो कोई फर्क नहीं पड़ता है, आकाश। मेरे विचार से ये बहुत ही उचित आलोचना है चाहे वो दूसरी पारी में अर्धशतक ही क्यों ना बना ले। मैच के बीच में या मैच के बाद यहां अप्रासंगिक है। यूट्यूब पर आपके प्यारे वीडियो के लिए शुभकामनाएं, मैं उनका आनंद लेता हूं।"

वेंकटेश प्रसाद का ये जवाब केएल राहुल की दिल्ली टेस्ट में दूसरी पारी से पहले आया था और आपको बता दें कि केएल राहुल दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं ऐसे में अब तीसरे और चौथे टेस्ट में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और वेंकटेश प्रसाद के पास भी अपनी बात ऱखने का पर्याप्त समय है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार