Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। इस टीम ने केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर जारी मुकाबले के दूसरे दिन तक 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए हैं।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत निराशाजनक रही। इस टीम को 18 के स्कोर पर कामरान इकबाल (6) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद शुभम पुंडीर ने यावर हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

Advertisement

यावर 13 चौकों के साथ 88 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान पारस डोगरा बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहले दिन 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

यहां से शुभम ने अब्दुल समद (61) के साथ 124 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। शुभम खेल के दूसरे दिन 121 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 12 चौके शामिल रहे।

दूसरे दिन पारस डोगरा अपनी पारी को आगे बढ़ाने मैदान पर उतरे। उन्होंने कन्हैया वाधावन के साथ 110 रन जुटाए। कन्हैया 9 चौकों के साथ 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से डोगरा ने साहिल लोत्रा के साथ 54 रन जोड़े। पारस डोगरा 8 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साहिल ने दिन की समाप्ति तक आबिद मुश्ताक के साथ 56 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया है।

साहिल 97 गेंदों में 7 चौकों के साथ 57 रन बना चुके हैं, जबकि आबिद ने 2 चौकों के साथ 20 रन टीम के खाते में जोड़े हैं। मुकाबले के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर की टीम स्कोरबोर्ड पर कुछ और रन जोड़कर कर्नाटक को दबाव में लाना चाहेगी।

Advertisement

शुरुआती दो दिनों के खेल तक कर्नाटक की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए हैं, जबकि विद्याधर पाटिल, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी ने 1-1 विकेट निकाला है।

साहिल 97 गेंदों में 7 चौकों के साथ 57 रन बना चुके हैं, जबकि आबिद ने 2 चौकों के साथ 20 रन टीम के खाते में जोड़े हैं। मुकाबले के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर की टीम स्कोरबोर्ड पर कुछ और रन जोड़कर कर्नाटक को दबाव में लाना चाहेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और प्रसिद्ध कृष्णा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार