फैन ने पूछा कोहली और रोहित का सवाल, फिर आकाश चोपड़ा ने क्यों लिया धोनी का नाम?

Updated: Tue, Sep 14 2021 10:14 IST
Aakash Chopra answers Dhoni while picking up a question for Kohli and Rohit Sharma (Image Source: Google)

भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फैंस के साथ सवाल जवाब किए।

इस दौरान आकाश ने भारतीय क्रिकेट से लेकर वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ बड़े सवालों के जवाब दिए। इसी बीच जब एक फैन ने पूछा कि युवा खिलाड़ियों को बनाने में और उन्हें सही राह दिखाने में रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन सा कप्तान बेहतर है?

सभी फैंस यही उम्मीद कर रहे थे कि आकाश चोपड़ा दोनों में से किसी एक खिलाड़ी का नाम लेंगे लेकिन इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने सभी को चौंकाते हुए भारत के पूर्व बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। बता दें कि धोनी को हाल ही में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर भी चुना गया है।

गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में भारत के लिए कई युवा खिलाड़ियों ने वनडे, टी-20 और टेस्ट में डेब्यू किया और भारत के लिए अच्छा भी किया। इन खिलाड़ियों में जो सबसे बड़ा नाम है वो विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी है। दोनों ने धोनी की कप्तानी में भारत के लिए अपना डेब्यू किया है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और भी कई नाम हैं जिन्होंने धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया और भारत के लिए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

आकाश चोपड़ा की बात करे तो वो एक बार फिर यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें