चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस दौरान भले ही रुतुराज गायकवाड़ और रोबिन उथप्पा ने टीम के लिए ज्यादा रन बनाए लेकिन सोशल मीडिया पर सिर्फ कप्तान महेंद्र धोनी की वाहवाही रही।

Advertisement

धोनी जब क्रीज पर आए तब चेन्नई को जीत के लिए 11 गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी लेकिन उसके बाद थाला धोनी ने 6 गेंदों 18  रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया।

भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि सभी को लग रहा था कि धोनी एक बार जडेजा और ब्रावो से पहले आकर टीम के लिए परेशानी बढ़ा रहे हैं लेकिन उन्होंने अंत में सभी को चुप करा दिया।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा,"माही मार रहा है। महेंद्र दे देना दन धोनी। माही है तो अभी भी मुमकिन है। एम एस धोनी ने फिर से दिखा दिया कि जब भी कोई किताब क्रिकेट के ऊपर लिखी जाएगी को फाइनल  चैप्टर वही लिखेंगे और वो उनके ऊपर ही लिखी जाएगी। वह सबसे बेहतर तरीके से जानते हैं, अंत में हम सब मूर्ख नजर आ रहे थे।"

इस अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। जवाब में धोनी की टीम ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार