पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने फेसबुक के दौरान आईपीएल 2020 में अपनी फेवरेट टॉप 4 विस्फोटक ओपेनिंग जोड़ियों का नाम बताया। आकाश ने इस लिस्ट में सबसे ऊपर किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर क्रिस गेल और भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की जोड़ी को रखा। दोनों शुरू के ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी कर तेजी से रन बनाने में माहिर है। 

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के लिमिटिड ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच ने आकाश चोपड़ा की इस लिस्ट में दूसरा स्थान पाया है। अगर विराट कोहली इस बार भी आरसीबी के लिए ओपनिंग करते है तो यकीनन एरॉन फिंच उनके ओपेनिंग पार्टनर होंगे। आईपीएल नीलामी में इस बार फिंच को आरसीबी ने 4.4 करोड़ में खरीदा था।

Advertisement

विराट जहां पॉवरप्ले के दौरान गैप ढूंढने में माहिर है तो वहीं फिंच शुरू के ओवरों में गेंदबाजों के सर के ऊपर से लंबे-लंबे छक्के जमा सकते है।

चोपड़ा तीसरी विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी बताते हुए खुद दुविधा में पड़ गए। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ओपनिंग करते है तो उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन सबसे बेहतरीन पार्टनर होंगे। इसके अलावा उन्होंने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को भी रोहित या लिन के साथ बतौर ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में चुना है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई की मैनेजमेंट किस दो खिलाड़ी को बतौर ओपनर के रूप में चुनती है।

आकाश चोपड़ा की लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर तथा इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो शामिल है। दोनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से खेलते है और एक बार चल जाये तो पॉवरप्ले के 6 ओवरों में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार