मशहूर कमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2022 के प्रदर्शन के आधार पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया है। अपनी टीम में आकाश ने 16 खिलाड़ियों को चुना है और कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपी है। इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे बड़े नाम शामिल नहीं हैं।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने बातचीत करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों का चुनाव किया है। आकाश ने केएल राहुल और ईशान किशन को सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर चुना, वहीं तीसरे नंबर पर आईपीएल में सनराइजर्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी को जगह दी गई है।

Advertisement

मशहूर कमेंटेटर ने नंबर चार पर सूर्यकुमार और नंबर पांच पर गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को टीम में रखा है। हार्दिक के कंधों पर आकाश ने टीम की कमान भी सौंपी है। विकेटकीपर के तौर पर कमेंटेटर ने दिनेश कार्तिक को चुना है जिन्होंने इस साल आरसीबी के लिए लगातार ही विस्फोटक अंदाज़ में फिनिशर की भूमिका निभाई थी।

आकाश चोपड़ा ने क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, आवेश खान, और अर्शदीप सिंह को टॉप 11 खिलाड़ियों में रखा है। वहीं 16 खिलाड़ियों की लिस्ट में अगले 6 प्लेयर्स संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है।

आकाश चोपड़ा टी20 वर्ल्ड कप टीम(आईपीएल के प्रदर्शन पर आधारित)

Also Read: स्कोरकार्ड

Advertisement

केएल राहुल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या(कप्तान), दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, मो. शमी, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार