क्रिकेट के मैदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का प्रदर्शन बीते समय में कुछ खास नहीं रहा है। ऋषभ की फॉर्म उनका साथ नहीं दे रही है, वहीं एशिया कप में भी वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके। हालांकि इन सब के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का सदस्य बनाया है। इसी बीच अब मशहूर कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर आकाश चौपड़ा ने ऋषभ पंत पर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि पंत भविष्य में इंडियन टीम के कप्तान बन सकते हैं।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट सबसे मुश्किल होता है, लेकिन ऋषभ ने आसानी से उसे शॉट आउट कर लिया। वनडे थोड़ा आसान होता है जिस तरह से पंत क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन टी-20 क्रिकेट के लिए ऋषभ पंत खास बने हैं ऐसा लगता है।'

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर ने अपना बयान आगे रखा। वह बोले, 'ऐसा लगता है कि ऋषभ पंत जिस तरह से लेटकर गिरकर छक्के मारते हैं वो टी-20 फॉर्मेट के लिए ही बने हैं, लेकिन इस फॉर्मेट का डीएनए वो अब तक समझ नहीं सके है। वो उसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। पंत कभी धीमा खेल जाते हैं, कभी विकेट फेंककर चले जाते हैं। लेकिन मुझे लगता है उनका फ्यूचर काफी तगड़ा होगा और वह फ्यूचर में टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान बनेंगे।'

एशिया कप में बना पाए सिर्फ 51 रन

भारतीय टीम के लिए एशिया कप 2022 किसी बुरे सपने जैसा रहा था। इस बड़े टूर्नामेंट में ऋषभ पंत ने भी टीम को निराश किया। पंत के बैट से 4 मुकाबलों में महज़ 51 रन ही निकले थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 20 रन था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार