आईपीएल 2021 अभी कुछ महीने दूर है और टीमों ने पहले ही अपने रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ-साथ, खिलाड़ियों के ट्रेड लिए विंडो भी खुली हुई है। दूसरी ओर, मिनी-ऑक्शन फरवरी में होने वाला है। ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में एक बार फिर से ये अटकलें तेज़ हो गई हैं कि कौन सा खिलाड़ी इस बार सबसे महंगा बिकेगा।

Advertisement

हालांकि, मिनी- ऑक्शन से पहले मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आगामी आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं।

Advertisement

स्टार्क ने अब तक आईपीएल में 27 मुकाबले खेले हैं और 20.38 की औसत से 34 विकेट लिए हैं। आकाश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कई खिलाड़ियों के नाम लिए हैं जिन्हें मोटी रकम देकर इस बार खरीदा जा सकता है।

आकाश ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुजीब 7-8 करोड़ में, ग्रीन को 5-6 करोड़ में, स्टार्क अब तक के सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ी बन सकते हैं। जबकि जैमीसन को 5-7 करोड़ रु, जेसन रॉय 4-6 करोड़, मैक्सवेल और NCN को अभी भी अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। अगर वो उपलब्ध रहते हैं।’

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आकाश की भविष्यवाणी सही साबित होती है या इस बार कोई ओर खिलाड़ी नीलामी में बाज़ी मारता है। हालांकि, अगर स्टार्क के फॉर्म की बात करें तो वो भारत के खिलाफ भी  बेअसर साबित हुए थे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई फ्रैंचाईजी उनके ऊपर बड़ी बोली लगाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार