आईपीएल 2021 का आगाज़ 19 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार ट्रॉफी किस टीम के हाथों में होगी, इस बात को लेकर अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं। वहीं, इसी बीच पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की है।

Advertisement

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में कुल 31 मैच होने बाकी हैं जबकि फाइनल मुकाबला 15 अक्तूबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में अभी भी सभी टीमों के पास क्वालिफायर और फाइनल में पहुंचने का मौका है लेकिन आप सब जानना चाहेंगे कि आकाश चोपड़ा ने किन दो टीमों पर दांव लगाया है।

Advertisement

जब सोशल मीडिया पर उनसे एक फैन ने पूछा कि, "इस साल की आईपीएल ट्रॉफी कौन जीतेगा?" तो आकाश चोपड़ा बिना बात को घुमाए सवाल का जवाब दे दिया।आकाश ने कहा, फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टक्कर होगी।

फैंस आकाश के जवाब से इसलिए भी हैरान हैं क्योंकि उन्होंने इस बार आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस की टीम का नाम नहीं लिया। मुंबई की टीम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार आकाश की भविष्यवाणी सच होती है या गलत।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार