India vs England: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आकाश चोपड़ा बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को प्लेइंग 11 में शामिल ना करने को लेकर बड़ी बात कही है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा से एक यूजर ने कुलदीप को प्लेइंग 11 में शामिल ना करने को लेकर सवाल पूछा जिसका जवाब देते हुए आकाश ने कहा, 'मुझे बिल्कुल भी पता नहीं कि कुलदीप यादव को क्यों नहीं खिलाया जा रहा है। मैं तो बार-बार यह सवाल पूछ रहा हूं और आप लोगों से लगातार इस बारे में बातचीत कर रहा हूं। मैं पहले दिन से यही रो रहा था कि कुलदीप को खिलाइए।'

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'टीम में जडेजा नहीं हैं, नदीम की एंट्री बाद में हुई है। अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे लेकिन अगर नहीं भी चोटिल हुए होते तो क्या फर्क पड़ता अश्विन के बाद आपकी पहली प्राथमिकता कुलदीप यादव होना चाहिए। आखिरी बार कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था जिसमें उन्होंने 6 विकेट लिया था। मुझे 0 आइडिया है कि कुलदीप को क्यों टीम में नहीं खिलाया जा रहा है।'

बता दें कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से खेला जाएगा और उस मैच में उम्मीद की जा रही है कि शायद कुलदीप यादव को विराट कोहली प्लेइंग 11 में शामिल कर लें।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार