मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मौजूदा आईपीएल सीजन में अभी तक अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं और ये सिलसिला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी जारी रहा जहां वो सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए। उनके एक और फ्लॉप शो को देखकर सोशल मीडिया पर तो फैंस भड़के ही लेकिन साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी उन पर कटाक्ष किया।

Advertisement

आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले रोहित ने इस सीजन में पांच पारियों में सिर्फ़ 11.20 की औसत से सिर्फ़ 56 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ़ खेली गई 16 गेंदों में 26 रनों की पारी उनकी इस सीजन में सबसे बड़ी पारी है। इस पारी में रोहित ने तीन छक्के लगाए और फैंस का थोड़ा मनोरंजन किया लेकिन आकाश चोपड़ा उनकी इस छोटी पारी से खुश नहीं दिखे और उन्होंने रोहित को फटकार लगाने का काम किया।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने YouTube वीडियो में कहा, "मुंबई की बल्लेबाजी में, फिर से एक सवाल था। मुंबई का राजा, कब बजाएगा बाजा? ये एक बड़ा सवाल है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने बल्ले के किनारे से एक छक्का लगाया और फिर उन्होंने दो बेहतरीन छक्के लगाए। ऐसा लग रहा था कि चीजें ठीक चल रही थीं और फिर वो फुल टॉस पर आउट हो गए। अगर हम पहले मैच से लेकर अब तक देखें, तो वो हर मैच में कुछ रन बना रहे हैं, लेकिन ऐसा कई पारियों में हुआ है। रोहित शर्मा ने उस तरह से बल्लेबाजी नहीं की है जैसी आप उनसे उम्मीद करते हैं।" 

हालांकि, रोहित के फ्लॉप शो के बावजूद मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ़ आसान सी जीत हासिल कर ली। इस मैच में विल जैक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने चार विकेट से जीत हासिल की। ​​उन्होंने दो विकेट लिए और 36 रन बनाए। मुंबई की टीम लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की रेस में वापस आ गई है और अगर अब वो इस लय को जारी रखते हैं तो हार्दिक पांड्या की टीम के पास प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार