टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि मौजूदा पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही ऑस्ट्रेलिया और डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका दोनों टीमों का WTC 2027 का फाइनल में पहुंच पाना काफि मुश्किल है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वेस्ट इंडीज़ में क्लीन स्वीप करके पॉइंट्स टेबल में बढ़त बनाई है, लेकिन चोपड़ा का मानना है कि आगे का सफर उनके लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कंगारू टीम को घरेलू सीरीज़ में बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड से जरूर जीत मिलेगी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज सीरीज़ में फुल पॉइंट्स पाना मुश्किल होगा। अगले साल भारत दौरे पर भी चोपड़ा को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक-दो मैच ही जीत पाएगी और इससे उनके कई अहम पॉइंट्स कट जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के कई गेंदबाज़ अब उम्रदराज़ हो रहे हैं और टीम ट्रांज़िशन के दौर में जा रही है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के बारे में भी चोपड़ा ने साफ कहा कि उनका रास्ता और भी कठिन है। डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और बांग्लादेश जैसी मज़बूत टीमों से घर पर भिड़ना है, जबकि भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के चुनौतीपूर्ण दौरे भी करने हैं। चोपड़ा के मुताबिक तीनों विदेशी सीरीज़ उपमहाद्वीप में होने से अफ्रीकी टीम के लिए ड्रॉ करना भी मुश्किल होगा, जीतना तो दूर की बात है।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज़ चल रही है। डॉर्विन में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन से जीत दर्ज की, जबकि दूसरा मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेंइंग 11
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेंइंग 11:  मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, मिशेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेंइंग 11: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), लुआन ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार