पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गौतम गंभीर को अक्सर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए देखा गया है। गंभीर को अक्सर अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाते हुए देखा जा चुका है लेकिन अब गंभीर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी के एमएलए नरेश बल्यान ने उनको काफी बुरा-भला कहा है।

Advertisement

गंभीर इस समय एशिया कप 2022 में कमेंट्री कर रहे हैं और भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के दौरान भी वो कमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान नरेश बल्यान ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो भारत-पाकिस्तान के मैच में टॉस के बाद चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर ये तस्वीर पोस्ट करते हुए गंभीर पर काफी सवाल उठाए हैं।

Advertisement

नरेश बल्यान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'गौतम गंभीर को आप हर जगह देख सकते है। बस अपने क्षेत्र में नही देख सकते। यहां से निकलेगा और सीधा आम आदमी पार्टी को गाली देना शुरू करेगा। ये लोग सांसद के नाम पर धब्बा हैं। ये ऐय्याशी करते है और जनता सड़कों पर रोती है। यही करना है तो शौक़ से करे फिर चुनाव क्यूं लड़ते है ये लोग?'

बल्यान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और गंभीर के फैंस को ये बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है जबकि आम आदमी पार्टी के समर्थर बल्यान के इस ट्वीट का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, बल्यान के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी गंभीर को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसे सुनने के बाद भारतीय फैंस में काफी निराशा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार