पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए जबकि इंग्लैंड ने भी जवाबी हमला करते हुए तीसरे दिन लंच तक 2 विकेट खोकर 232 रन बना लिए हैं। हालांकि, तीसरे दिन पाकिस्तानी टीम की तरफ से विकेट लेने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन विकेट आसानी से नहीं मिले। 

Advertisement

इस बीच पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद और ऑलराउंडर आमेर जमाल ने एक बहुत ही खराब रिव्यू भी लिया, जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर हंसी के पात्र बन रहे हैं। ये घटना तब देखने को मिली जब इंग्लैंड 193/2 के स्कोर पर था और आमेर जमाल 39वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। जमाल ने राउंड द विकेट से गेंदबाजी करते हुए एक अच्छी लेंथ की गेंद फेंकी, जो तेजी से कोण बनाकर डकेट के बल्ले के पास से गुजर गई।

Advertisement

डकेट के बीट होने के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स ने अपील की लेकिन जब अंपायर ने उनकी अपील को अस्वीकार कर दिया, तो जमाल ने रिजवान और अपने कप्तान को मनाने की कोशिश की और आखिरकार कप्तान शान मसूद रिव्यू लेने के लिए मजबूर हो गए। इसके बाद जब रिप्ले में देखा गया तो अल्ट्राएज ने दिखाया कि बल्ले और गेंद के बीच बहुत अंतर था और ये गलती से भी आउट नहीं दिया जा सकता था।

वहीं, इंग्लिश स्टार बल्लेबाज़ जो रूट (Joe Root) ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की खूब पिटाई करके इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ एलिस्टर कुक (Alastair Cook) का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, रूट ने मुल्तान टेस्ट में अर्धशतक जड़ते हुए भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। जो रूट ने पाकिस्तान के लिए अपनी इनिंग में 71 रन पूरे कर लिये हैं जिसके बाद अब वो बतौर इंग्लिश खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने एलिस्टर कुक का महारिकॉर्ड तोड़ते हुए ये कारनामा किया है जिसके नाम 12472 टेस्ट रन दर्ज हैं। इसके अलावा वो टेस्ट फॉर्मेट में सबसे रन बनाने के मामलें में दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 15921 रन के साथ टॉप पर मौजूद हैं।   

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार