बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पांचवें टी-20 में 6 रन से हराकर सीरीज में 3-2 की बढ़त हासिल कर ली है। चौथे टी-20 में हारिस रऊफ थे जिन्होंने पाकिस्तान को सात मैचों की टी20 सीरीज को 2-2 से बराबर करने में मदद की लेकिन पांचवें मैच में पाकिस्तान को एक नया हीरो मिला। इस हीरो का नाम है आमिर जमाल, जो इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे थे। 

Advertisement

आमिर जमाल ने इस मैच में सिर्फ दो ओवर बॉलिंग की लेकिन इन दो ओवरों में उन्होंने पाकिस्तान को मैच जितवाने का काम किया। आखिरी ओवर में इंग्लैंड के खतरनाक कप्तान मोइन अली बल्लेबाज़ी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो अपनी टीम को मैच जितवा देंगे लेकिन जमाल ने आखिरी ओवरों में 15 रन भी नहीं बनने दिए। जमाल ने आखिरी ओवर में एक के बाद एक यॉर्कर्स डाली और मोईन अली भी उनके सामने नतमस्तक नजर आए।

Advertisement

जब बाबर आज़म ने आखिरी ओवर जमाल को दिया था तो कमेंटेटर्स समेत कई लोगों ने सोचा था कि ये नौसिखिया गेंदबाज़ मोईन अली के सामने कहां टिक पाएगा लेकिन जमाल ने खुद को साबित करते हुए दुनिया को ये दिखा दिया कि उन्हें पाकिस्तानी टीम ने प्लेइंग इलेवन में क्यों चुना। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 19 ओवर में सिर्फ 145 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 146 का लक्ष्य मिला।

पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 46 गेंदों में 63 रन की पारी खेली लेकिन बाकी कोई भी बल्लेबाज़ उनका साथ ना दे सका। 146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के हाथ में एक आसान काम था, लेकिन पावरप्ले में इंग्लिश टीम की शुरुआत भी खराब हुई और आखिर में मैच का नतीजा मोईन अली के विकेट पर आकर रूक गया लेकिन जमाल के कमाल के आगे किसी की ना चली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार