Koffee with Karan: बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान (Aamir khan) क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। आमिर खान को अक्सर विश्व कप के अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुकाबलों में भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए स्टैंड में देखा जा चुका है। इस बीच आमिर खान से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कॉफ़ी विद करण शो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी कह देते हैं।

Advertisement

दरअसल होता यूं है कि रैपिड फायर राउंड में शो के होस्ट करण जौहर आमिर खान से तीन क्रिकेटरों का नाम पूछते हैं। इस सवाल के जवाब में आमिर खान गलती से रोहित शर्मा को रोहित शेट्टी कह देते हैं। आमिर खान के ऐसा कहते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

Advertisement

हालांकि, अपनी गलती का एहसास होने पर आमिर खान को शर्मिंदगी महसूस होती है और वो इसके लिए तुरंत माफी भी मांगते हैं। लेकिन, यह करण जौहर और करीना कपूर के लिए एक मजेदार पल था और वो अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इस मजेदार घटना वा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बता दें कि रोहित शर्मा वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। वर्तमान में दोनों देशों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। मेन इन ब्लू ने सीरज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ ही वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार