Hasan Ali Viral Video: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ हसन अली (Hasan Ali) अपनी कमजोर फील्डिंग के कारण हमेशा ही फैंस के टारगेट पर रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर हसन अली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन हसन अली से उनकी फील्डिंग को लेकर मजे लेता नजर आ रहा है।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हसन अली अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं और इसी बीच भीड़ में से एक शख्स जोर से आवाज लगाकर हसन अली से कहता है कि 'इधर आओ मैं तुम्हें कैच करना सिखाता हूं।'

Advertisement

गुस्से से तिलमिलाए हसन अली

फैन के मुंह से ये शब्द सुनकर हसन अली काफी गुस्सा हो जाते हैं, जिसके बाद वो आवाज की दिशा में जाकर भीड़ में अनजान शख्स से कहते हैं कि 'ठीक है। आ जाओ इधर, किसने सीखाना है मुझे कैच पकड़ना। आ जाओ।' आपको बता दें कि ये पहली घटना नहीं है जब हसन अली को किसी फैन ने उनकी कमजोर फील्डिंग के कारण ट्रोल किया हो। ऐसा कई बार पहले भी हो चुका है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि हसन अपनी फील्डिंग में सुधार करते हैं या नहीं।

Also Read: Live Score

बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो हाल ही में वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी जहां उन्होंने तीन मैचों की सीरीज खेली। ये सीरीज पाकिस्तान टीम के लिए किसी बुरे सपने की तरह रही क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में वो एक भी मैच नहीं जीत सके। मेजबान टीम ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार