ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने शुक्रवार (5 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। फिंच ने 55 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली, इसके साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन

Advertisement

फिंच ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। फिंच के 70 पारियो में 2310 रन हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर का पछाड़ा, जो अब तक 81 पारियो में 2265 रन बना चुके हैं। बता दें कि वॉर्नर इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। 

छक्कों का शतक किया पूरा

Advertisement

फिंच टी-20 इंटनेशनल में 100 छक्के जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले और दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। फिंच के नाम अब इस फॉर्मेट में 103 छक्के हो गए हैं। बता दें कि फिंच ने अपनी पारी के चारों छक्के काइल जैमीसन द्वारा डाले गए पारी के आखिरी ओवर में जड़े।

 उनसे पहले यह कारनामा मार्टिन गुप्टिल (135), रोहित शर्मा (127), इयोन मोर्गन (113), कॉलिन मुनरो (107) और क्रिस गेल (105) जैसे धाकड़ बल्लेबाजों ने ही यह कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिनके नाम 93 छक्के दर्ज हैं। 

दूसरा सबसे महंगा ओवर

काइल जैमीसन द्वारा डाले गए 20वें ओवर में फिंच ने 26 रन जड़े। जो टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में दूसरा सबसे महंगा 20वां ओवलर है।    

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार