16 दिसंबर। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपनी दूसरी पारी में भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। पर्थ स्टेडियम पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (20 ) रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए और एरॉन फिंच (25) रन पर बनाकर रिटायरहर्ट हो गए हैं।

Advertisement

एरोन फिंच लंच से ठीक पहले मोहम्मद शमी की घातक गेंद को खेलने से चुक गए और अपनी उंगली पर चोट लगा बैठे। एरोन फिंच की चोट इतनी घातक रही कि उनकी उंगली सूज गई जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

जैसे ही फिंच को चोट लगी वैसे ही चायकाल का फैसला अंपायर ने ले लिया। आपको बता दें कि उंगली में चोट के कारण फिंच रिटायरहर्ट हो गए हैं और एक्स रे के लिए हॉस्पीटल रवाना हो गए हैं।

चायकाल के बाद एरोन फिंच की जगह उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी करने आए हैं। देखिए मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी का वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार