भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फिंच इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके और दो गेंद खेलकर वॉशिंग्टन सुंदर की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। 

Advertisement

इसके साथ ही बतौर कप्तान टी-20 इंटनेशनल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया। यह पांचवीं बार है जब कप्तान के तौर पर खेलते हुए फिंच 0 पर आउट हुए हैं। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने बांग्लादेश के मशरफे मुर्ताजा और आयरलैंड के विलियम पोर्टरफील्ड की बराबरी की। यह दोनों खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान खेलते हुए 5 बार 0 पर आउट हुए हैं। 

बता दें कि चोटिल होने के कारण फिंच दूसरे टी-20 मैच में नहीं खेल पाए थे। कैनबरा में खेले गए पहले मुकाबले में उन्होंने 26 गेंदों में 35 रन बनाए थे। इससे पहले वनडे सीरीज में फिंच ने शानदार प्रदर्शन किया था और तीन मैचों में सबसे ज्यादा 249 रन बनाए थे। 

फिंच टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इस मुकाबले को मिलाकर उन्होंने 66 मैचों में 37.70 की औसत से 2149 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। इस फॉर्मेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 172 रन भी उन्होंने ही बनाया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार