श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में श्रीलंका को अपने दोनों ओपनर्स से अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर आरोन हार्डी ने श्रीलंका को पहला झटका देकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Advertisement

श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आरोन हार्डी को अपना विकेट दे बैठे। श्रीलंका पहला विकेट पारी के छठे ओवर में गिरा जब ओवर की तीसरी गेंद हार्डी ने बिल्कुल स्टंप्स पर डाली और निसांका एक हवाई शॉट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले निसांका ने 20 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए।

Advertisement

फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 27 रन बना लिए हैं और निशान मदुश्का के साथ कुसल मेंडिस संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका फिलहाल दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और वो पहला मैच जीतने के साथ ही ये सुनिश्चित कर चुके हैं कि वो सीरीज नहीं गंवाएंगे ऐसे में अब सीरीज बराबर करने का दबाव ऑस्ट्रेलियाई टीम पर है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, एडम ज़म्पा, तनवीर सांघा।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार