Aaryavir Sehwag Century Video: अंडर-19 एशिया कप 2026 (ACC Men's U19 Asia Cup 2026) के 11वें मुकाबले में आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag), जो कि वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बेटे हैं, उन्होंने भारतीय फैंस को अपने पिता की याद दिला दी। जूनियर सहवाग ने ओमान में अपनी बैटिंग से धमाका किया और UAE के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई करके शानदार शतक लगाया। उन्होंने कुल 24 बाउंड्री जड़कर 160 रनों की पारी खेली।

चौके-छक्के से बनाए 100 प्लस रन: आर्यवीर अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की तरह ही चौके-छक्के मारने में माहिर हैं। आप उनकी काबिलियत का अंदाजा इससे लगा सकते हो कि उन्होंने 160 रनों की पारी में महज़ चौके-छक्के लगाकर 110 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके (68 रन) और 7 छक्के (42 रन) ठोके। उन्होंने शतक तो सिंगल से पूरा किया, लेकिन 150 रन पूरे करने के लिए जबरदस्त छक्का मारा। आप नीचे इसका वीडियो देख सकते हो।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि जूनियर सहवाग ने सिर्फ आक्रमक ही नहीं दिखाई, बल्कि बेहद ही समझारी से बल्लेबाज़ी की। उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाकर 168 गेंद खेली और अपने विकेट की वेल्यू करके ही रन बनाए। आर्यवीर का शतक उनके लिए खास है। ये उनके यूथ वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है।

मैच का हाल: भारत-यूएई के बीच U19  एशिया कप का मुकाबला मस्कट के ओमान क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में UAE ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। इसके जवाब में भारत के लिए आर्यवीर  (168 गेंदों पर 160 रन) ने शतक ठोका और वीके विनीत (69 गेंदों पर 67 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन्हीं के दम पर भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 309 रन बनाए हैं। UAE के सामने 310 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, आर्यन सावसानी, काव्या पटेल, मोहित उल्वा, ईशान सूद।

Also Read: LIVE Cricket Score

संयुक्त अरब अमीरात अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद साद (विकेटकीपर), अयान मिस्बाह (कप्तान), अहमद खुदादाद, यायिन राय, मोहम्मद नफीस, हिदायतुल्लाह खान, बिलाल खान, नसीम खान, नूरुल्लाह अयौबी, जै़नुल्लाह रहमानी, उद्दिश सूरी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार