11 फरवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को वांडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे वनडे मैच में बारिश और खराब मौसम बाधा बन गया और इसी कारण ओवरों की संख्या घटा दी गई साथ ही दक्षिण अफ्रीका को संशोधित लक्ष्य दिया गया। अंपायरों ने मैच को 50 ओवरों से घटा के 28 ओवरों का कर दिया था और मेजबान टीम को 290 रनों के लक्ष्य के बजाए 202 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया था। लाइव स्कोर

Advertisement

मैच फिर दुबारा शुरू हुआ तो जेपी डुमिनी 10 और हाशिम अमला 33 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन आपको बता दें कि एबी डीविलियर्स मैदान पर उतरे और अपनी बल्लेबाजी का जादू दिखाने लगे हैं। लेकिन तभी हार्दिक पांड्या ने एबी को फंसाकर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर भारत को एक बार फिर मैच में वापस पहुंचा दिया है। एबी डीविलियर्स 26 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने हाशिम अमला का शानदार कैच बाउंड्री लाइन में पकड़ा। अभी - अभी बता दें कि मिलर को चहल ने बोल्ड कर दिया था लेकिन दुर्भाग्य से जिस गेंद पर मिलर बोल्ड हुए वो नो बॉल हो गई है।

मैच जब रूका तब मेजबान टीम ने भारत द्वारा रखे गए 290 रनों के जवाब में 7.2 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए थे। हाशिम अमला 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम ने कप्तान एडिन मार्कराम (22) का विकेट खो दिया है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार