T20 World Cup: पाकिस्तान ने शुक्रवार को बांग्लादेश को दूसरे वनडे मुकाबले में 128 रनों से हराया। शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 114 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।
275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ही ओवर में तंजीद हसन तमीम को शाहीन अफरीदी ने महज एक रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद सैफ हसन भी 12 रन बनाकर आउट हुए। नजमुल हसन शांतो अपना खाता तक नहीं खोल सके और उन्हें शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा।
6.3 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 27 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, तेज बिजली कड़कने के कारण मैच को रोकना पड़ा। इसके थोड़ी देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश के रुकने के बाद, बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत नया लक्ष्य दिया गया। बांग्लादेश को 32 ओवर में जीत के लिए कुल 243 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि, पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम महज 114 रन बनाकर सिमट गई।
बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक 41 रन लिटन दास ने बनाए, जबकि तौहीद हृदोय ने 28 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत ने 5 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, हैरिस रऊफ ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। कप्तान अफरीदी ने दो और मोहम्मद वसीम जूनियर ने एक विकेट निकाला।
बारिश के रुकने के बाद, बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत नया लक्ष्य दिया गया। बांग्लादेश को 32 ओवर में जीत के लिए कुल 243 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि, पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम महज 114 रन बनाकर सिमट गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
सलमान आगा भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 62 गेंदों में 64 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 44 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।