आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं, जबकि मथीशा पथिराना की फिटनेस को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। 

Advertisement

22 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के भारतीय स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। दिल्ली के इस तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम में चुना गया था, लेकिन वार्म-अप मैचों के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई, जिसके चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, केकेआर फिलहाल राणा के संभावित रिप्लेसमेंट की तलाश में है, हालांकि फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं इस बीच टीम ने शुक्रवार (13 मार्च) को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है। गौरतलब है कि मुस्तफिजुर को बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के बाद टीम से रिलीज कर दिया गया था।

समस्या यहीं खत्म नहीं हुई है। इसके अलावा टीम के एक और बड़े खिलाड़ी मथीशा पथिराना की फिटनेस भी चिंता का कारण बनी हुई है। 18 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा था, जिसके बाद उनके आईपीएल में खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

पथिराना पहले भी चोटों से जूझते रहे हैं और यही वजह थी कि उनकी पूरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। केकेआर ने उन्हें डेथ ओवरों की समस्या को हल करने के लिए टीम में शामिल किया था, लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह आईपीएल 2026 में खेल पाएंगे या नहीं। ऐसे में कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम के लिए स्थिति थोड़ी मुश्किल हो गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 में केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। इसके बाद टीम 2, 6 और 9 अप्रैल को लगातार तीन घरेलू मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार