13 मई, दिल्ली (CRICKETNMORE)। दिल्ली डेयरडेविल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में शनिवार को भी अपने हार के सिलसिले को नहीं तोड पाई। 

Advertisement

दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उसके घर फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में पांच विकेट से हरा दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

इस मैच एबी डीविलियर्स ने नाबाद 72 रन की पारी खेली। एबी के अलावा कोहली ने भी खास हाथ दिखाए ओर शानदार 70 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 118 रन की पार्टनरशिप तीसरे विकेट के लिए की।

इस मैच में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले एबी डीविलियर्स को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। एबी ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्के लगाए।

एबी ने 72 रन की पारी के दौरान कुछ ऐसे शॉट्स भी खेले जो हैरान करने वाला रहा। यहां तक की एबी ने दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की खास गेंद पर पैडल स्कूप शॉच खेलकर मैच देखने वाला हर कोई चकित रह गया।

यहां तक की पवेलियम में बैठे विराट कोहली भी एबी के पैडल स्कूप को देखकर हैरान ही नहीं बल्कि उनका मुंह खुला का खुला रह गया।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें 

Advertisement

विराट कोहली एबी डीविलियर्स की पारी देखकर इतने खुश हुए कि उन्होंने डांस भी करना शुरू कर दिया। देखिए वो खास शॉट्स जिसके देखकर महान कोहली का मुंह खुला का खुला रह गया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार