Abdul Samad Vs Mustafizur Rahman Video: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का पहला सेमीफाइनल बुधवार,  01 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया था जहां पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में 112 रनों का लक्ष्य हासिल करके श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच पाकिस्तानी बल्लेबाज़ अब्दुल समद (Abdul Samad) ने बांग्लादेशी गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) की जमकर कुटाई की और 5 गेंदों पर चौके-छक्के की बारिश करके 22 रन ठोक दिए।

Advertisement

ये घटना पाकिस्तान की पारी के 10वें ओवर में घटी। अब्दुल समद ने पहली 8 गेंदों पर 7 रन ही जोड़े थे और अब उन्हें आक्रमक होने का फैसला किया। उन्होंने विपक्षी टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को टारगेट किया और उनकी पांच गेंदों पर एक छक्का और फिर लगातार चार चौक जड़ दिए।

अब्दुल समद ने सबसे पहले लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा और फिर चौके की बौछार की। उन्होंने तीसरी गेंद पर किस्मत का चौका मिला जो कि बैट के ऐज से लगकर विकेटकीपर को बीट करके बाउंड्री के बाहर चला गिया। इसके अलावा समद ने बैकवर्ड पॉइंड, वॉइड लॉन्ग-ऑन और फिर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ चौके ठोके। जब अब्दुल समद अपने बैट से कहर बरपा रहे थे तब मुस्तफिजुर रहमान पूरी तरह बेबस दिखे। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में अब्दुल समद पाकिस्तान टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो में से एक रहे। उन्होंने 15 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 30 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ मुस्तफिजुर रहमान के लिए ये गेम किसी बुरे सपने की तरह रहा। उन्होंने 2 ओवर में 1 विकेट लेकर 41 रन लुटाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि एशियन गेम्स का पहला सेमीफाइनल बारिश प्रभावित रहा और 13-13 ओवर का खेला गया। एक बार फिर बता दें कि ये मुकाबला पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में 112 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीता है। इसी के साथ अब वो टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार