West Indies vs Pakistan, 2nd Test: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है जहां बीते सोमवार, 03 अगस्त को खेल के दूसरे दिन मेहमान टीम पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की। अब्दुल्ला शफीक ने 185 गेंद खेलकर नाबाद 107 रन ठोके,  वहीं कप्तान बाबर आज़म ने 126 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए।

Advertisement

344 रनों पर ऑलआउट वेस्टइंडीज: दूसरे दिन के खेल की शुरुआत कैरेबियाई टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स और रोस्टन चेज ने की जो कि 239/5 स्कोर को आगे बढ़ाने मैदान पर उतरे थे। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों शतक लगाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं सका। जस्टिन ग्रीव्स 150 गेंदों पर 73 रन बनाकर आउट हुए और रोस्टन चेज ने 126 गेंदों पर 70 रन बनाकर अपना विकेट खोया। इनके आउट होने के बाद कैरेबियाई टीम बिखर गई और अपनी पहली पारी में 105.4 ओवर में 344 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

साजिद खान ने गेंदबाज़ी से मचाया धमाल: पाकिस्तान के लिए गेंद से स्पिनर साजिद खान ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और 32.4 ओवर में 85 रन देकर वेस्टइंडीज के 4 विकेट चटकाए। उन्होंने केवम हॉज (44 गेंदों पर 10 रन), केमार रोच (62 गेंदों पर 19 रन), जोमेल वारिकन (22 गेंदों पर 05 रन) और जायडेन सील्स (18 गेंदों पर 08 रन) का विकेट झटका। साजिद के अलावा पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अली, उबैद खान और अली उस्मान ने 2-2 विकेट चटकाए।

अब्दुल्ला शफीक और बाबर आज़म ने मचाया हाहाकार: पाकिस्तान के लिए 10 महीने बाद टेस्ट मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे अब्दुल्ला शफीक दूसरे दिन के हीरो रहे। उन्होंने 185 गेंदों पर 10 चौके 2 छक्के लगाकर नाबाद 107 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान बाबर आज़म ने भी एक छोर संभाला और 126 गेंदों पर 10 चौके 1 छक्का लगाकर नाबाद 86 रन ठोके।

इसी बीच सलामी बल्लेबाज़ अज़ान अवैस ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और 71 गेंदों पर 55 रन जोड़े, हालांकि अनुभवी बल्लेबाज़ इमाम उल हक कुछ कमाल नहीं कर पाए औऱ 17 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। बताते चलें अज़ान का विकेट जोमेल वारिकन ने झटका और इमाम को शमर जोसेफ ने आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

तो ऐसे पाकिस्तान ने दूसरे दिन के खेल के अंत तक 66 ओवर खेले और सिर्फ 2 विकेट खोकर 266 रन बना दिए। यानी अब वो वेस्टइंडीज के पहली पारी के स्कोर से महज़ 78 रन दूर हैं।

टीमें:

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अवैस जफर, अली उस्मान, साजिद खान, मोहम्मद अली, उबैद शाह

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): टेगेनरीन चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवम हॉज, अमीर जांगू, शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), केमार रोच, जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, जेडन सील्स 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार