West Indies vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ  त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। तीसरे दिन के खेल के दौरन शफीक 323 गेंदों में 160 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के जड़े। बता दें कि इस मुकाबले से शफीक ने पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी की है।

Advertisement

1977 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज की धरती पर किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने एक पारी में 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इससे पहले माजिद खान ने ऐसा किया था, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ उसरे घर में 167 रन की पारी खेली थी।

पाकिस्तान के विदेशी धरती पर पिछले चार 150 से ज्यादा के टेस्ट स्कोर में से तीन अब्दुल्ला शफीक के बल्ले से आए हैं।

शफीक की इस पारी के दम पर पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 344 रन के स्कोर के जवाब में पहली पारी में 387 रन बनाए और 43 रन की अहम बढ़त हासिल की। उनके अलावा पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 147 गेंदों में 88 रन और अज़ान ओवैस ने 71 गेंदों में 55 रन बनाए।

वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए और इससे मेजबान के पास अभी 60 रन की बढ़त है। दिन के अंत पर जस्टिन ग्रीव्स (1) नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में साजिद खान ने 4 विकेट औऱ अली उस्मान ने 2 विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार