शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनिंग बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) ने एक औऱ शतक जड़कर फिर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। मुंबई के खिलाफ लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे ईरानी कप के मुकाबले में ईश्वन ने मौजूदा होम सीजन में लगातार तीसरा शतक लगाया। उन्होंने इससे पहले दलीप ट्रॉफी में दो शतक लगाए थे। 

Advertisement

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए तीसरे दिन के अंत पर ईश्वरन 212 गेंदों में 154 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी यह पारी तब आई जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ईशान किशन एक छोर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 

Advertisement

ईश्वरन ने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन, और किशन के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। पांचवें विकेट के लिए वह ध्रुव जुरेल के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। 

29 वर्षीय बंगाल के क्रिकेटर ईश्वरन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। वह अभी तक इस फॉर्मेट में 26 शतक जड़ चुके हैं और 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

बता दें कि ईश्वरन के डेब्यू के बाद एक ही भारतीय खिलाड़ी उनसे ज्यादा फर्स्ट क्लास शतक लगा पाया है, जो हैं चेतेश्वर पुजारा है। विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी उनसे पूछे हैं, जिन्होंने ईश्वन के डेब्यू से अभी तक 25 फर्स्ट क्लास शतक लगाए हैं। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

लगातार शानदार प्रदर्शन से ईश्वन ने नवंबर में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। बता दें कि तीन बार पहले ईश्वरन को भारतीय टीम में जगह मिली है, लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। 2021 में इंग्लैंड दौरे और 2022 में बांग्लादेश दौरे पर वह टीम में चुने गए थे औऱ पिछले साल उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह मौका मिला था।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार