IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही तूफानी अंदाज दिखाया और तेज साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइव स्कोर देखें यहां

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 82 रन की तेज साझेदारी की। ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने भी 21 गेंदों में 48 रन ठोक दिए।

हालांकि इसके बाद कप्तान ईशान किशन ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 14 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों में 82 रन की अहम साझेदारी की। रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 35 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली। इन पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुज़ारबानी सबसे सफल रहे और उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट लिए, जबकि कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय को 1-1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी। 
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमन पॉवेल।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविन पायने। 
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हर्षल पटेल, लियम लिविंगस्टन, ईशान मलिंगा, रविचंद्रन स्मरण, साकिब हुसैन।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार