Team India Playing XI Asia Cup 2025: भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) ने 2025 एशिया कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार (19 अगस्त) को इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। 

Advertisement

नायर ने ईएसपीएनक्रिकइनफो से बातचीत में चुनी गई अपनी टीम में उन्होंने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर चुना है। बता दें कि गिल की एक साल बाद टीम में वापसी हुई है औऱ उन्होंने टूर्नामेंट के लिए उप-कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement

इसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा को नंबर 3 औऱ नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को रखा है। इसके बांद पांचवें नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रखा है और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को चुना है। 

ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने पांड्या के अलावा शिवम दुबे औऱ अक्षर पटेल को शामिल किया है। स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के तौर पर नायर ने जसप्रीत बुमराह को जगह दी है, वहीं कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दो स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। 

अभिषेक नायर द्वारा एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह। 

Advertisement

एशिया कप 2025 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती ,जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और हर्षित राणा।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार