India vs Sri Lanka: हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) और नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate)  टीम इंडिया के साथ श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे। क्रिकबज की खबर के अनुसार बतौर अस्सिटेंट कोच भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। वहीं राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में रहे टी दिलीप(T Dilip) फील्डिंग कोच के भूमिका निभाते रहेंगे। 

Advertisement

नए हेड कोच गौतम गंभीर के आने के बाद नायर औऱ डोशेट ही दो अतिरिक्त शख्स है जो फिलहाल कोचिंग स्टाफ में आए हैं। फिलहाल गेंदबाजी कोच के तौर पर टीम के साथ कोई नहीं जुड़ा है, साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज मोर्ने मोर्केल इस रेस में सबसे आगे हैं। 

Advertisement

नायर, डोशेट और मोर्केल पहले भी कोचिंग करियर के दौरान गंभीर के साथ काम कर चुके हैं। नायर औऱ डोशेट पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ में गंभीर के साथ है। बता दें कि पिछले सीजन कोलकाता ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। जबकि मोर्केल ने लखनऊ सुपर जायंट्स में दो साल गंभीर के साथ काम किया था। 

दिलीप औऱ नायर सोमवार को भारतीय टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे, हालांकि डोशेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। डोशेट फिलहाल मेजर लीग क्रिकेट में एल नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य हैं। 

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे पर तीन टी-20 इंटरनेशनल औऱ तीन वनडे मैच की सीरीज केलनी है, जिसकी शुरूआत 27 जुलाई से होगी। बतौर हेड कोच गंभीर की यह पहली सीरीज होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार