भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया में मिली टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्यों की छुट्टी कर दी थी और उसमें अभिषेक नायर का भी नाम शामिल है। हालांकि, भारतीय  टीम के सहायक कोच के पद से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक स्टाफ में शामिल हो गए हैं। नायर टीम के असिस्टेंट कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisement

नायर पहले केकेआर के लिए काम कर चुके हैं और अकादमी में खिलाड़ियों को तैयार करने का काम करते हुए पर्दे के पीछे से उनके मुख्य व्यक्ति थे।ऑस्ट्रेलिया दौरे के तुरंत बाद आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान, टीम प्रबंधन में कई लोगों ने नायर की भूमिका पर सवाल उठाए थे, जबकि खिलाड़ियों से भी प्रतिक्रिया मांगी गई थी। ये भी पहला मामला है जब बीसीसीआई ने मुख्य कोच द्वारा चुने गए सहायक स्टाफ के अनुबंध को समाप्त करने के लिए कदम उठाया है।

Advertisement

भारतीय बोर्ड ने सहायक स्टाफ के सदस्यों अभिषेक नायर और फील्डिंग कोच टी दिलीप और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को हटा दिया था। इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम के पास एक नया मालिशिया भी होगा। बीसीसीआई के अधिकारियों ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में मिली हार की समीक्षा के बाद ये फैसले लिए। नायर का कार्यकाल जून में खत्म होने वाला था, लेकिन टीम के इंग्लैंड दौरे पर जाने के बाद बोर्ड ने टीम के चयन से पहले ही बदलाव करने का फैसला किया।

जब से श्रीलंका दौरे के लिए नए कोचिंग ग्रुप ने कार्यभार संभाला है, तब से नायर को कोच और खिलाड़ियों के बीच की कड़ी के रूप में देखा जाता रहा है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ अच्छे तालमेल के अलावा, दिनेश कार्तिक, वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में अपनी सफलता का श्रेय नायर को दिया है। मौजूदा सेट-अप में भी वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम में वापसी का श्रेय नायर को दिया है, जबकि हाल ही में केएल राहुल ने अपने फॉर्म में आए सुधार का श्रेय 41 वर्षीय पूर्व मुंबई और भारत के ऑलराउंडर को दिया है। ऐसे में नायर की टीम इंडिया से छुट्टी होना कुछ फैंस को पसंद नहीं आया लेकिन बीसीसीआई के इस सख्त फैसले के बाद नायर अब आईपीएल 2025 में केकेआर के असिस्टेंट कोच के रूप में नजर आने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार