India vs England 1st T20I:भारत के युवा ओपनिंग बल्लेबा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)  ने बुधवार (22 जनवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। अभिषेक ने 232.35 की स्ट्राईक रेट से 34 गेंदों में 79 रन की पारी खेली,जिसमें 5 चौके और 8 छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बनाए।

Advertisement

केएल राहुल को पछाड़ा

Advertisement

अभिषेक ने इस पारी में 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2018 में मैनचेस्टर में 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 

इंग्लैंड के खिलाफ बतौर भारतीय सबसे तेज T20I अर्धशतक

12 युवराज सिंह डरबन 2007

20 अभिषेक शर्मा कोलकाता 2025

Advertisement

27 केएल राहुल मैनचेस्टर 2018

युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में 8 या उसस ज्यादा छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2007 में 7 छक्के जड़े थे। 

Advertisement

विराट कोहली से आगे निकले

भारत के लिए 200 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से सबसे ज्यादा  पचास प्लस पारी खेलने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप  से यशस्यी जायसवाल के साथ चौथे नंबर पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने तीसरी बार यह कमाल किया है।  इस लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ा है। इन सभी ने 2-2 बार यह कारनामा किया है। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड 20 ओवर में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने 12.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार