Abhishek Sharma Record: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (IRE vs IND 2nd T20) रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्लब में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 25 वर्षीय अभिषेक आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय पारी के पहले ओवर में दो छक्के मारने का कारनामा करते हैं, तो वो बतौर भारतीय टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा को पछाड़कर पहले ओवर में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
ये तूफानी बल्लेबाज़ अब तक अपने टी20 करियर में भारतीय टीम के लिए पहले ओवर में बैटिंग करके 11 छक्के ठोक चुका है। बात करें अगर रोहित शर्मा की तो उन्होंने ऐसा करते हुए 12 छक्के लगाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल के पहले ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर टीम)
- 13 छक्के - पॉल स्टर्लिंग (134 पारियां)
- 13 छक्के - एविन लुईस (55)
- 12 छक्के - रोहित शर्मा (117)
- 12 छक्के - मार्टिन गुप्टिल (103)
- 11 छक्के - अभिषेक शर्मा (35)
- 10 छक्के - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (75)
- 9 छक्के - फिल साल्ट (50)
- 9 छक्के - फिन एलन (55)
ये भी पढ़ें: Team India की प्लेइंग XI से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, Ireland के खिलाफ पहले टी20 में रहे हार के विलेन
बताते चलें कि अभिषेक शर्मा ने बेलफास्ट में ही खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आयरिश गेंदबाज़ों की कुटाई करके 250 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के ठोके थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव।