Abhishek Sharma Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) शुक्रवार, 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज (IRE vs IND T20 Series) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि अभिषेक के पास एक ऐसी खास सेंचुरी पूरी करने का मौका है जो कि अब तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ चार ही खिलाड़ी बना पाए हैं।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 साल के अभिषेक मौजूदा समय में भारतीय टी20 टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम 46 टी20 इंटरनेशनल में 33.44 की औसत और 190.46 की स्ट्राइक रेट से 1,438 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 2 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी लगाई है।

Advertisement

खास बात ये है कि यहां से अभिषेक आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 04 छक्के ठोकने का कारनामा करते हैं तो वो इस फॉर्मेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ भारत के T20I में छक्कों की सेंचुरी बनाने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक सिर्फ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली ने ही ये कारनामा किया है।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा - 159 मैचों में 205 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव - 113 मैचों में 179 छक्के
  • हार्दिक पांड्या - 138 मैचों में 126 छक्के
  • विराट कोहली - 125 मैचों में 124 छक्के
  • केएल राहुल - 72 मैचों में 99 छक्के
  • अभिषेक शर्मा - 46 मैचों में 96 छक्के

इसके अलावा अभिषेक शर्मा को टी20 इंटरनेशनल में अपने 1500 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 68 रनों की दरकार है और वो अपने 150 टी20 इंटरनेशनल चौके पूरे करने से भी सिर्फ 11 चौके दूर हैं। कुल मिलाकर अभिषेक आयरलैंड टूर पर होने वाली टी20 सीरीज में कई रिकॉर्ड बना सकते हैं।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

Also Read: LIVE Cricket Score

26 जून 2026 – पहला टी20I, बेलफास्ट (भारतीय समय अनुसार शाम 6:00 बजे)
28 जून 2026 – दूसरा टी20I, बेलफास्ट (भारतीय समय अनुसार शाम 6:00 बजे)

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार