Abhishek Sharma Record: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शनिवार, 11 अप्रैल को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की। इस मुकाबले में अभिषेक ने महज़ 23 बॉल पर 5 चौके और 8 छक्के ठोककर 74 रन बनाए जिसके साथ ही उन्होंने दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि मुल्लांपुर के मैदान पर अभिषेक ने तूफान ही उठा दिया और इसी बीच सिर्फ 18 बॉल पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इसी के साथ अब वो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने पांचवीं बार 20 से कम गेंदों पर पचासा जड़कर ये रिकॉर्ड बनाया है।

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 20 से कम बॉल में अर्धशतक ठोकने वाले खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा- 5
  • निकोलस पूरन - 4
  • जेक फ्रेजर मैक्गर्क - 3
  • ट्रेविस हेड - 3
  • वैभव सूर्यवंशी - 3

इतना ही नहीं, अभिषेक शर्मा अब एक आईपीएल इनिंग में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की खास लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के सामने पावरप्ले के दौरान कुल 7 छक्के ठोककर ये कारनामा किया है। उन्होंने सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो जैसे दिग्गजों की बराबरी की है, जिन्होंने भी अपनी एक आईपीएल इनिंग में पावरप्ले के दौरान सात-सात छक्के ठोके थे।

एक आईपीएल पारी में 1-6 ओवरों में सर्वाधिक छक्के

  • 7 - सनथ जयसूर्या (मुंबई इंडियंस) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई वानखेड़े स्टेडियम, साल 2008
  • 7 - जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, साल 2018 (बारिश से बाधित खेल)
  • 7 - जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ब्रेबॉर्न, साल 2022
  • 7-अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम पंजाब किंग्स, मुल्लांपुर, साल 2026
Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर मुल्लांपुर में हो रहे मुकाबले की तो यहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम खबर लिखे जाने तक अपनी इनिंग के 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 160 रन जोड़ चुकी है। यहां से अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि सनराइजर्स की टीम स्कोर बोर्ड पर कितना टारगेट टांगने में कामयाब होती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार