India vs Pakistan: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। टूर्नामेंट में अपना दूसरा ही मुकाबला खेल रहे अभिषेक पहले ही ओवर में बिना खाता खोले कप्तान सलमान आगा की गेंद पर शाहीन अफरीदी को कैच थमा बैठे।

Advertisement

बता दें बीमार होने के चलते अभिषेक नामीबिया के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए थे। वह अमेरिका के खिलाफ हुए पहले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।

Advertisement

कोहली-गंभीर की बराबरी

टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले अभिषेक अमेरिका के खिलाफ हुए मैच में भी खाता नहीं खोल पाए थे। इससे पहले गौतम गंभीर और विराट कोहली बतौर ओपनर दो बार 0 पर आउट हुए हैं।

आशीष नेहरा की बराबरी की

पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी के तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप मे अपने पहले दो मैचों में 0 पर आउट होने वाले अभिषेक तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले इमरुल कायेस और आशीष नेहरा ने यह अनचाहा कारनामा किया था। बता दें कि कायेस और नेहरा अपने वर्ल्ड कप करियर में एक भी रन नहीं बना पाए थे।

Advertisement

रोहित-यूसुफ को छोड़ा पीछे

Also Read: LIVE Cricket Score

बतौर भारतीय टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले मे अभिषेक दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 2026 में चौथी बार अभिषेक खाता नहीं खोल पाए हैं। इस लिस्ट में उम्होंने यूसुफ पठान, रोहित शर्मा,विराट कोहली औऱ सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार