Abhishek Sharma Double Century Video: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने वन-डे डिस्ट्रिक्ट मुकाबले में अमृतसर टीम के लिए तूफानी बैटिंग की और मैदान पर बवाल मचाकर तरनतारन मेन्स सीनियर टीम के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर सभी का दिल जीता। उन्होंने 91 गेंदों पर 233 रनों की पारी खेलकर भारतीय वनडे टीम का दरवाजा खटखटाया है।

Advertisement

चौके-छक्के से बनाए 210 रन: ये एक वनडे मुकाबला था, लेकिन यहां भी अभिषेक शर्मा ने अपने स्वाभाविक टी20 अंदाज में धमाकेदार बल्लेबाज़ी की। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपनी 233 रनों की पारी में 210 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से बनाए। उन्होंने 15 चौके और 25 छक्के लगाकर ये कारनामा किया। यानी उन्होंने चौके लगाकर 60 रन और छक्के लगाकर 150 रन जोड़े।

अभिषेक के दोहरे शतक के दम पर Amritsar MenSenior ने अपनी पारी के 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 533 रन बनाए। अभिषेक के अलावा सलामी बल्लेबाज़ अभय चौधरी ने भी 85 गेंदों पर 93 रन ठोके।

वनडे टीम का खटखटाया दरवाजा: अभिषेक शर्मा ने वन-डे मुकाबले में दोहरा शतक लगाकर भारतीय चयनकर्ताओं को संदेश दे दिया है कि वो वनडे क्रिकेट में भी देश के लिए अहम योगदान कर सकते हैं। वो टीम इंडिया की तरफ से अब तक 56 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई भी वनडे या टेस्ट मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है। अगर अभिषेक लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में परफॉर्मेंस करते हैं तो चयनकर्ताओं को भी मजबूर होकर उन्हें ODI टीम में जगह देनी पड़ेगी।

जिम्बाब्वे टूर पर नहीं चला था बल्ला: हाल ही में भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का टूर किया था जहां अभिषेक शर्मा अपनी बैटिंग के दौरान सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करते दिखे थे। वो तीन मैचों में कुल मिलाकर 20 गेंद ही मैदान पर टिक पाए थे और उन्होंने महज़ 11 रन बनाए थे। हालांकि इसी बीच उन्होंने दूसरे टी20 मुकाबले में अपनी गेंदबाज़ी से प्रभाव छोड़ा और 2.5 ओवर में 17 रन देकर जिम्बाब्वे के तीन विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशियन गेम्स में जलवा बिखेरेंगे अभिषेक: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम अब सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में एक्शन में नज़र आएगी। इस टूर्नामेंट के दौरान सभी भारतीय फैंस की निगाहें अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी जिन पर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। बताते चलें कि वो देश के लिए अब तक 56 टी20 मैचों में 30.73 की औसत और 187.24 की स्ट्राइक रेट से 1629 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 सेंचुरी और 11 हाफ सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार