IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाते हुए तेज पारी खेली। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। इन पारियों के दम पर SRH ने चेन्नई के सामने 195 रन का लक्ष्य रखा।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला शनिवार (18 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 75 रन जोड़ते हुए चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। ट्रेविस हेड ने 23 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और 22 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली।

इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने 3-3 विकेट झटके। वहीं मुकेश चौधरी ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि गुरजपनीत सिंह को 1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी। 
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियम लिविंगस्टन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार