राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा, जब अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाज़ी से उन्हें जाल में फंसा लिया और मैच की पहली ही गेंद पर SRH को बैकफुट पर धकेल दिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार (13 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहा। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और आर्चर ने इस फैसले को पूरी तरह सही साबित कर दिया।

Advertisement

पारी की पहली ही गेंद पर आर्चर ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारा झटका दिया। उन्होंने शॉर्ट पिच गेंद फेंकी, जिस पर अभिषेक शर्मा आक्रामक शॉट खेलने के चक्कर में फंस गए। गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे डीप पॉइंट में चली गई, जहां रवि बिश्नोई ने आसान सा कैच लपक लिया।

VIDEO:

इस तरह अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए और SRH की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा इस सीजन में अपनी लय को बरकरार रखने में संघर्ष करते नजर आए हैं। हालांकि वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और ट्रेविस हेड के साथ उनकी जोड़ी काफी खतरनाक मानी जाती है, लेकिन इस मैच में वह पूरी तरह फ्लॉप रहे।

अगर टीमों की स्थिति की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले चारों मुकाबले जीते हैं और 8 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है और टीम सिर्फ एक जीत के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी और हर्षल पटेल।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वैभव सूर्यवंशी, शिमरन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे और बृजेश शर्मा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार